{"_id":"62c48d1df745cf1af52651f4","slug":"sample-fail-kannauj-kannauj-news-up-news-wather-kannauj-news-knp7060352197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : दो वर्ष में किसी ने किसी ने नहीं कराई घर के पानी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : दो वर्ष में किसी ने किसी ने नहीं कराई घर के पानी की जांच
विज्ञापन
जलनिगम की प्रयोगशाला में पानी के नमूने की जांच करते कैमिस्ट मोहम्मद अमजद। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बेशक लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हों, लेकिन पेयजल की गुणवत्ता का महत्व अब भी अधिकतर लोग नहीं समझते हैं। कन्नौज जल निगम की प्रयोगशाला के आंकड़े तो यही गवाही देते हैं। 20 लाख की आबादी वाले जिले में पिछले दो वर्ष में एक भी आम आदमी ने अपने घर के पानी की गुणवत्ता की जांच जल निगम की प्रयोगशाला में नहीं कराई है।
जल ही जीवन है। यह सबने पढ़ा और सुना है। इसे सटीक भी मानते हैं, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाते। पेयजल अगर गुणवत्तायुक्त नहीं है तो अलग-अलग तरह की बीमारियां हो जाती हैं। खास बात यह है कि पानी की गुणवत्ता की जांच आसानी से हो जाती है। जल निगम की प्रयोगशाला के केमिस्ट मोहम्मद अमजद ने बताया कि 114 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति पानी की गुणवत्ता की जांच करा सकता है। इसके लिए उसे एक लीटर पानी जल निगम की प्रयोगशाला में उपलब्ध कराना होता है। पानी 12 घंटे से अधिक का न हो। मोहम्मद अमजद बताते हैं कि पिछले दो वर्ष में किसी भी व्यक्ति ने अपने घर में इस्तेमाल होने वाले पेयजल के नमूने की जांच नहीं कराई है।
दो से तीन दिन में मिल जाएगी रिपोर्ट
प्रयोगशाला के केमिस्ट ने बताया कि प्रयोगशाला में पानी का नमूना देने के दो से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर पेयजल की गुणवत्ता स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद विशेषज्ञों से राय लेकर इस मसले पर सुधार के लिए कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन छह बिंदुओं की हो जाती जांच
- क्लोराइड
- हार्डनेस
- अलकैलिनिटी
- पीएच
- टीडीएस
- टर्बिडिटी
चिकित्सक की भी सुनिए
जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि पानी में हार्डनेस और टीडीएस अधिक होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। त्वचा और सांस संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। टर्बिडिटी के कारण पाचन शक्ति प्रभावित होती है। अलकैलिनिटी अधिक होने पर संक्रमण जल्दी-जल्दी होता है। पेट खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। पीएच वैल्यू मानक से अधिक होने पर पानी का स्वाद खराब हो जाता है और पेट संबंधी रोग हो जाते हैं। क्लोराइड की मात्रा पानी में अधिक होने पर दांतों से जुड़े रोग हो जाते हैं।
कोशिश ये कि हर किसी को मिले शुद्ध पानी
जलनिगम के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जल निगम की ओर से पूरी कोशिश की जाती है कि लोगों को गुणवत्तायुक्त पानी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का निर्णय लिया है। कोशिश यही है कि पानी की टंकी से हर किसी को शुद्ध पानी मिल सके।