{"_id":"6207fe3655a4791c7e7b9eb9","slug":"sahitya-kannauj-news-knp680298278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिलेंगी नीरज की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिलेंगी नीरज की पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। नगर के साहित्यकार नीरज पाल की सर्वश्रेष्ठ कविताओं को साहित्यिक संस्था स्टोरी मिरर प्रकाशित करने की जिम्मेदारी ली है। उनके काव्य संग्रह की पुस्तकें बुक स्टॉलों के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कवि नीरज पाल स्टोरी मिरर पर लाखों लेखकों और पाठकों की पहली पसंद हैं। पाठकों की पंसद को देखते हुए स्टोरी मिरर ने नीरज की रचनाओं को बिना किसी खर्चे के प्रकाशित करने का जिम्मा उठाया है। नीरज की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों व इष्टमित्रों ने घर जाकर बधाई दी।
मुंबई की स्टोरी मिरर ऑफ इंडिया डिजिटल साहित्य लेखन का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। नीरज लगातार चौथे सप्ताह में दस भाषाओं में प्रस्तुत अपनी रचनाओं में प्रथम रहे हैं। स्टोरी मिरर ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उनकी रचना को रुहानी दौलत, मोहब्बत नामा, प्रार्थना विनय, समर्थ गुरु को पाठकों ने काफी सराहा है। नीरज की सभी रचनाएं आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं।