फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sadr , will election in 22 wards in Jalalabad and Umrda

सदर, जलालाबाद व उमर्दा में 22 वार्डों में होगा चुनाव

Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sadr , will election in 22 wards in Jalalabad and Umrda
विकास खंड जलालाबाद में तीन और कन्नौज विकास खंड में 18 ग्राम सभा सदस्य पदों, उमर्दा में एक और जलालाबाद में तीन ग्राम सभा सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। वहीं गुगरापुर और तालग्राम विकास खंड में सभी रिक्त पदों पर ग्राम सभा सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, अब मुकाबले वाले वार्डों में 21 को मतदान व 23 फरवरी को मतगणना होगी। सदर ब्लाक में कुल 350 पद रिक्त थे। इसमें से 302 निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 30 पद रिक्त हैं। बुधवार को 23 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए। गांगेमऊ में वार्ड एक, बेहरिन ग्राम सभा में कुल पांच, सहिल्लापुर के एक, जलालपुर अमरा के सात वार्डों, बरौली के कुल चार वार्डों में चुनाव होना है। कुल पांच ग्राम पंचायतों के 18 वार्डों में चुनाव होना है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी रामशंकर, एडीओ राजेश कुमार द्विवेदी, एआरओ जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विकास खंड गुगरापुर में ग्राम सभा सदस्य पद के कुल 32 पद रिक्त थे। इसके सापेक्ष 36 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से एक का पर्चा निरस्त कर दिया गया था। शेष तीन लोगों ने बुधवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा फराहरन में पांच, चियासर में छह, अलीपुर जलेसर में सात, भंवरगाढ़ा में चार, चचियापुर में एक, मोहनपुर रतनपुर में तीन, इस्माइलपुर डिगन में दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए।


 वहीं ग्राम सभा चचासंडा में चार पदों के सापेक्ष आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें एक का पर्चा निरस्त हो गया, जबकि तीन ने बुधवार को पर्चा वापस लिए। इससे यहां भी चारों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। पर्चा वापसी के दौरान बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे, आरओ नरेश तिवारी (जिला बचत अधिकारी), एआरओ संतोष वर्मा, एडीओ यदुनंदनलाल मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी पुलिस मौके पर डटी रही। सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed