फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sabhaasadon ko manaane pahunche vidhaayak aur esadeeem, nahin banee baat

सभासदों को मनाने पहुंचे विधायक और एसडीएम, नहीं बनी बात

Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sabhaasadon ko manaane pahunche vidhaayak aur esadeeem, nahin banee baat
सभासदों को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराते एसडीएम जयकरन। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। नगर पंचायत तिर्वा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए सभासद दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। तिर्वा विधायक और एसडीएम ने इन्हें समझाने और मनाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी। बाद में सभासदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डीएम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को भी नगर पंचायत तिर्वागंज परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का आमरण अनशन जारी रहा। सुबह 10 बजे तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व एसडीएम जयकरन अनशन स्थल पर पहुंचे। इन्होंने सभासदों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे चली वार्ता के बाद भी बात नहीं बन सकी। सभासद नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच व कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं अनशन कर रहे इंदिरा नगर वार्ड के सभासद सचिन गुप्ता की हालत बिगड़ गई। इसके बाद सीएचसी की टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उपचार किया। सभी सभासदों का परीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि सभासद भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं। लगाए गए आरोपों की जांच तकनीकी टीम ही कर सकती है। सभासदों के आमरण अनशन की सूचना डीएम को दे दी गई है। उधर, चेयरमैन मीरा गुप्ता के प्रतिनिधि पति विनोद गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। आमरण अनशन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। सभासद खाना खाकर अनशन स्थल पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
देर शाम एसडीएम जयकरन ने जूस पिलाकर सभासदों का अनशन खत्म करा दिया। गुरुवार शाम एसडीएम जयकरन व सीओ दीपक दुबे नगर पंचायत पहुंचे। यहां आमरण अनशन पर बैठे सभासदों को सात सूत्री मांगों को सात दिन में निस्तारित करवाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम के आश्वासन के बाद सभासद मान गए। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। सभासदों ने चेतावनी दी है कि निस्तारण न होने पर वह दोबारा अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed