फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saarvajanik jagah ganesh moorti sthaapana kee anumati nahin

सार्वजनिक जगह गणेश मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं

Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
saarvajanik jagah ganesh moorti sthaapana kee anumati nahin
कोतवाली में युवकों के साथ बैठक करते कोतवाल विनोद मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सार्वजनिक जगह गणेश मूर्ति स्थापना की अनुमति लेने कोतवाली पहुंचे युवकों को कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इनकार कर दिया गया। इस बार भी घरों में ही प्रथम पूज्य भगवान गणेश का दरबार सजेगा।
विज्ञापन

दस सितंबर (शुक्रवार) को मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ होना है। मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार को इलाके के कुछ युवक अनुमति लेने कोतवाली पहुंचे। उन्हें कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर अभी शासन से कोई गाइडलाइन नहीं आई है। ऐसे में घरों में गणेश मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं।
विज्ञापन

भगवान गणेश की मूर्ति एक फीट की होनी चाहिए। इससे कि विसर्जन के लिए आसानी से ले जाया जा सके। मूर्तियों का विसर्जन सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब में किया जाएगा। इस मौके पर गौरव सैनी, विनेश यादव, जितेंद्र उर्फ जीतू शर्मा, स्पर्श कुमार, अवनीश कुमार, बृजेश, आशीष पाल व विनय कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed