फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saand ke hamale se kisaan kee khet par maut

सांड़ के हमले से किसान की खेत पर मौत

Thu, 29 Aug 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
saand ke hamale se kisaan kee khet par  maut
रामदास की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे किसान की खेत पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इन्होंने कहा कि कई बार कहने के बाद भी अन्ना मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कोतवाली के लिलुइया गांव निवासी रामदास (65) पुत्र सालिकराम ने गांव के पास अपने खेत में मक्का की फसल की थी। खेत में खड़ी फसल में अन्ना पशु नुकसान करते हैं। यह बुधवार शाम को फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सांड़ फसल खाने लगा। रामदास उसे भगाने लगे। तभी सांड़ ने हमला बोल दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर सांड़ भाग गया। ग्रामीण रामदास को अस्पताल ले जाते, इससे पहले मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र नरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम तिर्वा महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसान परिवार का मुखिया था। उसके पास सात बीघा जमीन है। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की धरपकड़ के लिए और तेजी लाने के लिए ब्लाक और तहसील अधिकारियों से कहा गया है। इंदुइयागंज ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शरद यादव ने बताया कि किसान के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed