फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roofs are dripping, the complex becomes a pond

छतें टप-टप कर रहीं, परिसर बना तालाब

Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roofs are dripping, the complex becomes a pond
महानगर प्राथमिक विद्यालय के सामने भरा पानी । - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बारिश के चलते परिषदीय स्कूल के बच्चों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय भवन की छतें टपक रही हैं। परिसर तालाब नजर आ रहा है। ऐसे में बच्चे बाहर से लौट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी) मुकेश कुमार राजपूत, मदन सिंह, रामरतन, मनोज कुमार, पृथ्वीराज, रामशंकर, सुनील कुमार, रामविलास ने बताया कि तालग्राम ब्लाक का महानगर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का परिसर बारिश से तालाब बना हुआ है। पानी निकासी की सुविधा न होने से जलभराव की नौबत है। गंदगी और भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। परिसर में जलभराव से बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के कमरों की छतें बरसात में टपकने लगती हैं। 12 साल पहले प्राथमिक विद्यालय भवन बना था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को कोई अधिकारी आया था। बच्चे जलभराव के कारण स्कूल नहीं पहुंच सके। अधिकारी ने शिक्षक को बुलाया। बात कर चले गए। हेड टीचर सुभाषचंद्र ने बताया कि प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक परिसर में हैं। अब विद्यालय कंपोजिट हो गया है। कक्षा से आठ तक 148 बच्चे पंजीकृत हैं। भवन और जलभराव की समस्या से लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। वहीं बीईओ पवन कुमार द्विवेदी का कहना है कि समस्या समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed