फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   roadways

लॉकडाउन में अटका रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण

Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
roadways
निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टॉप। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कोरोना संक्त्रस्मण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन ने छिबरामऊ के बस स्टेशन के पुनर्निर्माण पर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम किया है। जिस रोडवेज बस स्टेशन को मार्च महीने में बनकर पूरा होना था, जुलाई का आधा माह बीतने को है लेकिन अभी तक यहां पर सिर्फ 38 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। ठेकेदार का अनुमान है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक बस स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

तत्कालीन खनन, आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के प्रयास से छिबरामऊ बस स्टेशन के पुर्ननिर्माण के लिए शासन से 175.56 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई। बस स्टेशन के निर्माण का ठेका कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रचर डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को दिया गया। 23 अक्टूबर को विधायक अर्चना ने भूमि पूजन के साथ यहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण 30 मार्च तक पूरा होना था लेकिन काम की धीमी गति के चलते समय ज्यादा बीत गया और मार्च के अंतिम सप्ताह में पूरे देश में कोरोना संक्त्रस्मण के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया। इससे काम बंद हो गया था। तीन दिन पहले फिर से कार्य शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अखिलेश अवस्थी ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के कारण तीन महीने तक काम नहीं हो पाया। अब तेजी से कार्य कराकर निर्माण जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
ठेकेदार अखिलेश अवस्थी बताते हैं कि कोरोना संक्त्रस्मण के खतरे के बीच मजदूरों को यहां पर लाने में दिक्कतें हो रही हैं। काफी प्रयास के बाद ही मजदूर आने को तैयार हुए हैं और अब काम शुरु करा दिया गया है। अगर कोई समस्या नहीं आई तो इसकी स्पीड बढ़ाकर काम जल्दी पूरा करा दिया जाएगा।

बस स्टेशन छिबरामऊ के पुर्ननिर्माण में एक पैसेंजर हॉल, एक पूछताछ हॉल, एक टीके रूम, एक वर्कशाप, एक स्टोर व ऑफिस बनना है। अभी तक वर्कशाप और स्टोर के अलावा पैसेंजर हॉल का ढांचा ही बनकर खड़ा हो पाया है। इसकी फिनिशिंग के अलावा अधूरा निर्माण कार्य 30 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed