फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roadways bus looted by youths poison Khuranon

रोडवेज बस में युवक को जहर खुरानों ने लूटा

Sat, 23 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 23 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus looted by youths poison Khuranon

फीरोजाबाद से मैनपुरी लौट रहा युवक रोडवेज बस में

विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस परिचालक ने बेहोशी की हालत उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास उतार कर चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना का बेटा मोहित (21) फीरोजाबाद में रह रही अपनी बहन के यहां गया था। शुक्रवार को वह वापस अपने घर लौट रहा था। उसने फीरोजाबाद से रोडवेज बस से मैनपुरी के लिए बैठा। रास्ते में उसके साथ बैठे जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने उससे बातों-बातों में दोस्ती गांठ ली।

इसके बाद उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरान उसकी जेब से 25 हजार रुपये, दो मोबाइल सहित उसका बैग लूट ले गए। बेहोशी की हालत में वह बस की सीट पर पड़ा रहा। बेवर निकलने के बाद कंडक्टर ने जब यात्रियों की गिनती की तो एक यात्री की संख्या ज्यादा थी।

उसने चेक किया तो उसे बस की सीट पर बेहोश पड़ा दिखा। इसके बाद परिचालक ने उसे नगर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर शनिवार की सुबह उतार कर चला गया। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देख आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह उसके पास से मिली डायरी से उसके घर फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed