{"_id":"64069cf9052df8d150024356","slug":"ro-aro-deployed-for-election-of-committees-kannauj-news-c-12-1-111911-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: समितियों के चुनाव के लिए आरओ, एआरओ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: समितियों के चुनाव के लिए आरओ, एआरओ तैनात
Tue, 07 Mar 2023 07:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। प्रारंभिक सहकारी समितियों के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की तैनाती कर दी गई है। उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। 11 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 तक चलेगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 51 सहकारी समितियां हैं। इसमें तीन तरह की समितियां, जिसमें साधन सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समिति व कृषि सहकारी समिति शामिल हैं। समितियों में प्रबंध कमेटी में संचालक, अध्यक्ष (सभापति) व उपाध्यक्ष (उप सभापति) पद पर चुनाव होना है।
इसके लिए चार मार्च को शहर के सहकारी समिति अशोक नगर में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आरओ और एआरओ पद पर ग्राम पंचायत सचिव, नलकूप चालक, जेई व प्राविधिक सहायक को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता का कहना है कि हर समिति में नौ संचालक के अलावा एक-एक सभापति व उप सभापति चुने जाएंगे। इसमें 459 संचालक, 51-51 सभापति व उप सभापति शामिल हैं। समितियों में किसान मतदाता ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन
- 11 मार्च को समितियों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 12 मार्च को सूची पर आपत्तियां देने का समय।
- 13 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 14 मार्च को विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
- 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- 16 मार्च को सही पर्चों की सूची चस्पा होगी और चुनाव चिह्न वितरण किए जाएंगे।
- 18 मार्च को जरूरी हुआ तो मतदान होगा, उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।
सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन चलेगी। उसका कार्यक्रम अलग है। 19 मार्च को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन व उसी दिन आपत्तियां मांगी गईं हैं। 19 को ही निस्तारण का अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पर्चे दाखिल करने, जांच, नामांकन पत्र वापस लेने, चुनाव चिह्न वितरण भी 19 मार्च को होगा। जरूरी हुआ तो मतदान और मतगणना भी 19 मार्च को कराई जाएगी।