{"_id":"0b513e0686aeb1cb3ce0856475e9367a","slug":"ritual-statue-of-goddess-kali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि-विधान से काली देवी की मूर्ति स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि-विधान से काली देवी की मूर्ति स्थापित
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
वनखंडेश्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार को मां काली देवी
विज्ञापन
मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई। स्थापना से पूर्व कस्बे में भव्य
शोभायात्रा भी निकाली गई।
ग्राम सेमलपुर निवासी जागेश्वरदयाल वर्मा ने वनखंडेश्वरनाथ मंदिर पर मां काली देवी की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया। स्थापना से पूर्व कस्बे में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जो मां दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी मंदिर, धनेश्वरनाथ मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, बजरंगबली मंदिर से होते हुए वनखंडेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंची।
यात्रा में महिलाओं और युवकों ने अबीर-गुलाल भी उड़ाया। आचार्य भुवनेशचंद्र पांडेय ने मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, श्यामसरन, सुरेश, रामनिवास, ग्रीशचंद्र वर्मा, नेहा, पारुल, कीर्ति, सपना आदि मौजूद थे।