{"_id":"4db3e840e01d9cf9c985c6c78927a7da","slug":"rite-children-made-vidhyarambha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का कराया विद्यारंभ संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का कराया विद्यारंभ संस्कार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति पीठ गमादेवी मंदिर में वसंत पंचमी पर आयोजित विद्या अभिरुचि समारोह में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
शक्तिपीठ के पुजारी बनारसीदास शास्त्री ने सरस्वती का पूजन कर दीप जलाया।
सुभाषिनी, महिमा, सौम्या, गरिमा, राखी आदि बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ गीत पेश किए। पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए शक्ति पीठ के पुजारी ने कहा कि विद्या एक ऐसी संपत्ति है, जो खर्च करने से बढ़ती, जबकि संसार में अन्य सभी संपत्तियां खर्च करने पर घटती हैं, इसलिए सभी बच्चे पढ़ने में मन लगाएं, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
उन्होंने सभी बच्चों में कापी, पेन बांटे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभासद सुनील दुबे, रामानंद वर्मा, मुन्नालाल गुप्ता, नीरज यादव, सोनू गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, मंगली गुप्ता, मदन वर्मा और सत्यनारायन वर्मा आदि मौजूद थे।