{"_id":"b64eaada899cf1166bf54ddb646a75d2","slug":"rioters-also-looted-blew-bike-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगाइयों ने चेन लूट फूंकी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगाइयों ने चेन लूट फूंकी बाइक
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगूपुरवा गांव निवासी राजपाल
विज्ञापन
सिंह पुत्र रामपाल सिंह भी दंगे का शिकार हो गएा। उसे व उसके दोस्त को
रास्ते में घेरकर पीटा गया और बाइक छीनकर फूंक दी गई। कोतवाल भुल्लन यादव
का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में किसान राजपाल सिंह ने कहा कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ कन्नौज शहर जरूरी काम से आ रहे थे। सफदरगंज तिराहे पर खड़े 20 से 25 लोगों ने उनकी बाइक जबरन रोकी और पिटाई शुरू कर दी। गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली।
दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो दंगाइयों ने उसे भी लात-घूंसों से पीटा। तमंचा लगाकर जान से मार डालने की धमकी दी और बाइक छीनकर आग लगा दी। कुछ बुजुर्गों के दखल पर उन दोनों की जान बच सकी। उधर, मोहल्ला जेरकिला में एक मकान पर धावा बोलकर गालीगलौच करने व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में दो नामजद समेत 50 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेरकिला निवासी अय्याज पुत्र परवेज ने टिकिया ग्वालमैदान मुहल्ला निवासी बदन यादव पुत्र मुकेश यादव, मोहित यादव पुत्र लाल सिंह यादव सहित 50 अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एकराय होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर धार्मिक अपशब्दों का प्रयोग किया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। उधर, शहर के मोहल्ले बड़ा बाजार में दंगाइयों ने नवीन इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लगा दी। इससे लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक्स का सामान जलकर राख हो गया। मामले में दो नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला शिखाना निवासी इमरोज पुत्र इंतजार अहमद के अनुसार, उसकी बड़ा बाजार में टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। गुरुवार की रात एक बजे ग्वालमैदान निवासी अवधेश कुमार और जीवन शंकर उर्फ लालजी मिश्रा पुत्रगण महादेव ने अपने 15-20 साथियों के साथ दुकान में आग लगा दी।