{"_id":"59860c454f1c1b5f418b47b4","slug":"resolution-of-small-lohia-footprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे लोहिया के पदचिह्न पर चलने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे लोहिया के पदचिह्न पर चलने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र जयंती पर बच्चों को पुस्तकें देते युवा सपा नेता दलगंजन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रखर समाजवादी चिंतक और विचारक जनेश्वर मिश्र की 85वीं जयंती पर सपाइयों ने उनके पदचिह्न पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती केक काटा और उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन
सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाज में एक अलग छवि छोड़ी है। उन्होंने पिछड़ों और गरीबों को न्याय और राजनीति में भागीदारी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। सपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अच्छे खान ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार बनी, तब से देश दस वर्ष पीछे चला गया। कार्यक्रम को बालकराम यादव उर्फ अन्ना हजारे, पूर्व सभासद वीरेंद्र सिंह पाल, अनुराग बाजपेई, राय सिंह यादव, राजा यादव, अयाज खान, रोबिन यादव, आलोक दुबे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हिमांशु यादव, बबलू, राजू, मुशर्रफ खां, पूर्व सभासद रामनाथ कश्यप, आदि रहे।
उधर, ऊंचा नईबस्ती स्थित आवास पर सयुस के जिलाध्यक्ष आफाक खां ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर बिपुल सेंगर, अरशद, हाफिज, सुरजीत शर्मा, मजरुद्दीन, आदि रहे।
विज्ञापन
कन्नौज से, सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की 85 वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक हित की योजनाएं बंद करने पर विरोध दर्ज कराएं। इस मौके पर नवाब सिंह, नीलू यादव, आरिफ खां, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, भोले कुरैशी, अनुराग तिवारी, अन्नपूर्णा राजपूत, देवेंद्र यादव, अनुज यादव, कप्तान सिंह यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
सपा नेता बच्चों को बांटी पुस्तकें
छिबरामऊ। युवा सपा नेता दलगंजन सिंह यादव ने बच्चों को कापी और पेंसिल वितरित कर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। इस मौके पर मोहित राजपूत, दीपक बाथम, अंकित कठेरिया, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन