{"_id":"67fc10714b32cade220584ce","slug":"report-on-driver-who-killed-two-drug-representatives-kannauj-news-c-214-1-knj1008-128522-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो दवा प्रतिनिधियों की मौत पर चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो दवा प्रतिनिधियों की मौत पर चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बरेली डिपो के बस चालक ने नौ अप्रैल को बाइक से जा रहे दो दवा प्रतिनिधियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर रविवार को रोडवेज बस चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के आकलगंज निवासी तिलक सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुबह 10 बजे पुत्र अक्षय साथी नई आवास विकास कालोनी महाराजा हरिश्चंद्र काॅलेज के अनुराग के साथ बाइक पर निकला था। बाइक अनुराग चला रहा था, जैसे ही समधन के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस के चालक ने गलत साइड में आकर बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना की जा रही है।