{"_id":"61f58185fc59a1256d1d52a2","slug":"report-kannauj-news-knp6778191132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के खुदकुशी करने के मामले प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के खुदकुशी करने के मामले प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 19 जनवरी को गर्भवती किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में एसपी के आदेश पर उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोप है कि प्रेमी गर्भवती किशोरी से शादी करने से मुकर गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। बताया जाता है कि किशोरी ने जहर खाने के बाद प्रेमी को फोन कर बताया था कि वह वह मरने जा रही है। इसके बाद भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
किशोरी सुताह गांव में कोचिंग पढ़ने जाती थी। इस बीच सुताह गांव के मनीष कुमार से उसे प्यार हो गया। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। इस पर लड़की ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दूसरी जाति के होने के कारण प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। इससे नाराज लड़की ने जहर खाकर जान दे दी थी। चार दिन बाद मामले ने तूल पकड़ा था।
तब खुदकुशी करने वाली लड़की के पिता ने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर कार्रवाई न होने पर लड़की के परिजनों ने एसपी प्रशांत वर्मा से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तालग्राम। सीएचसी तालग्राम में 30 दिसंबर 2021 को प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हंसनापुर गांव निवासी प्रसूता लता की मौत के मामले की शिकायत पति महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री, डीएम व एसपी से की थी। स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर दरोगा माधव प्रसाद पांडेय ने दो स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किए।
उधर मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एके जाटव और डॉ. जेपी सलोनिया ने सीएचसी पहुंच कर दोनों स्टाफ नर्सों से पूछताछ की। शिकायतकर्ता के लिखित बयान दर्ज किए। बता दें कि पोस्टमार्टम में लता की मौत की वजह साफ नहीं हुई थी। उसका विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।