फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report in serious sections on four including SP student leaders

कन्नौज : सपा छात्र नेताओं सहित चार पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट, ये है पूरा मामला

Wed, 30 Jun 2021 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jun 2021 09:38 PM IST
सार

सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सदर कोतवाल विकास राय के मुताबिक तार सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Report in serious sections on four including SP student leaders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के एक गांव में फौजी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला उछल गया है। परिजन इसे हत्या मानकर पैरवी कर रहे हैं। अब सदर कोतवाली में परिवार ने दो सपा छात्र नेताओं समेत चार पर मारपीट, लूटपाट, छेड़खानी, जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला सारोतोप गांव का है। दिवंगत फौजी के भाई तार सिंह ने बताया कि भाई सचिन की हत्या 2016 में हुई थी। पुलिस इसे रोड एक्सीडेंट कह रही है। न्याय न मिलने पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार शाम करीब सात बजे गांव के ही संतराम प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, काकरपुर के सपा छात्र नेता शैलेंद्र यादव और भवानीपुर गांव के सपा छात्र नेता विकास कटियार ने घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की। बेटी बीच बचाव के लिए आई तो उससे अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर बेटा गोविंद आ गया। इससे संतराम, शैलेंद्र व विकास ने बेटे पर तमंचे से फायर कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन लूट ले गए। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सदर कोतवाल विकास राय के मुताबिक तार सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed