{"_id":"ec02204b2d606857699e55843059025c","slug":"remember-to-mark-the-anniversary-of-the-poet-wacky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर महाकवि निराला को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर महाकवि निराला को किया याद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर डायट रोड स्थित धर्म विज्ञान पीठ में
विज्ञापन
हुए कार्यक्रम में महाकवि निराला की जयंती मनाने के साथ काव्य गोष्ठी हुई।
इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वीएन राय को सम्मानित भी किया गया।
इंदिरा दुबे और नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने मां सरस्वती और निराला के चित्रों पर माल्यार्पण किया, जबकि कृष्ण गोपाल पंकज व गीतेश चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना की। पीठ अध्यक्ष कौशल किशोर चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और मंत्री योगेश चंद्र मिश्रा ने पुष्पहार, उत्तरीय और सम्मान पत्र से डॉ. वीएन राय का अभिनंदन किया।
पीठ अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राय हिंदी साहित्य के समर्थ रचनाकार हैं। उनकी दर्जनों कविताएं आलेख व समीक्षाएं राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और वह कई साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। डॉ. राय और केके चतुर्वेदी ने निराला के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
इस मौके पर हुई काव्य गोष्ठी में प्रभाष मिश्र, धर्मेंद्र अवस्थी, राधेश्याम अधीर, रामप्रकाश शाक्य, हेतराम शाक्य, हरीप्रकाश मिश्र, मदन वर्मा, सुरेशचंद्र शास्त्री आदि ने कविताएं पढ़ीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बृजकिशोर चतुर्वेदी, डॉ. आरएन राय, अनुज, पुनीत, शकुंतला देवी और अरुण आदि मौजूद थे।