{"_id":"c86afb0ddc91a28ac84256b788b4fdbe","slug":"registry-office-performance-work-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन, काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन, काम ठप
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ जिला बनाओ आंदोलन की रफ्तार धीरे-धीरे तेज
विज्ञापन
होती जा रही है। शुक्रवार को वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन कर
वहां कामकाज ठप करा दिया। हालांकि, इस दौरान अधिवक्ताओं की तीखी झड़पें भी
हुईं। वहीं तहसील के सभी कार्यालय वकीलों के जुलूस को देखकर बंद हो गए।
बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने छिबरामऊ जिला बनाने की मांग तीन दिन पहले शुरू की थी। उसी दिन से वकील न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल पर हैं। शुक्रवार की सुबह वकीलों को जानकारी हुई कि तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर पर बैनामा की कार्रवाई चल रही है।
इसकी भनक लगते ही वकील रजिस्ट्री दफ्तर जा पहुंचे और हंगामा करते हुए कामकाज बंद करा दिया। इस दौरान जो वकील बैनामा कराने का प्रयास कर रहे थे उनसे झड़प भी हुईं। हंगामा देख रजिस्ट्री दफ्तर के अफसरों ने कामकाज बंद कर दिया और कार्यालय का गेट बंद कर बाहर आ गए। वकीलों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बार एसोसिएशन सभागार में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।