फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reduced the number of patients in hospitals

अस्पतालों में घटी मरीजों की संख्या

Sun, 25 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 25 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Reduced the number of patients in hospitals

शहर में हुए बवाल के बाद अस्पतालों में आने वाले

विज्ञापन
मरीजों की संख्या एकाएक घट गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने तो डर के मारे जिला मुख्यालय आने की हिम्मत ही नहीं जुटाई।

विनोद दीक्षित सीएचसी में स्थित महिला चिकित्सालय में सन्नाटे का माहौल रहा। प्रसव पीड़ा से परेशान दो-तीन महिलाएं ही आईं। वहीं चेकअप कराने व टीके आदि लगवाने को महिला मरीज नहीं आईं। डाक्टरों के कक्ष में भी बंदी जैसा माहौल रहा। फार्मेसिस्ट जितेंद्र कटियार ने बताया कि दंगे के चलते ग्रामीण व शहर से इलाज कराने आने वाली महिलाएं नहीं आईं।

हालांकि, अस्पताल में इलाज के पूरे इंतजाम तैयार रखे गए। वीडीएच सीएचसी में भी बुखार, खांसी, जुकाम व अन्य बीमारियों से पीड़ित सामान्य मरीज शनिवार को नहीं आए। एक दो गंभीर मरीज ही पहुंचे, जिनका उपचार हुआ। फार्मेसिस्ट आरएस कमल ने बताया कि दंगे के असर के कारण ही सन्नाटे की स्थिति रही। मात्र तीन गंभीर मरीज ही आए।

वहीं जिला अस्पताल का भी यही हाल रहा। इमरजेंसी के तहत 20 मरीज भर्ती किए गए। वहीं ओपीडी में 66 मरीज आए, जबकि आमतौर पर रोजाना यहां ओपीडी में करीब 400 से 600 मरीज तक दिखाने व दवा लेने आते हैं। अधीक्षक डा. सीपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खौफ के चलते जिला अस्पताल कम आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed