फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Recruitment of Panchayat Assistants will start from August

अगस्त से शुरू होगी पंचायत सहायकों की भर्ती

Thu, 29 Jul 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Panchayat Assistants will start from August
मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र ? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के तालग्राम रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने पंचायतीराज विभाग से की जाने वाली भर्तियों की बाबत भी बताया। कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती अगस्त माह से शुरू होगी।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करते हुए पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार अगस्त माह से 58 हजार पंचायत सहायकों के पद पर भर्ती करने जा रही है। इस पद पर प्रधान अपने रिश्तेदार या परिवार के सदस्य को नहीं रख पाएंगे। ग्रामसभा में पंचायत चुनाव में जो आरक्षण होगा, उसी जाति का उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकेगा। विधवा व अविवाहितों को पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। मनरेगा में 22 हजार से अधिक भर्ती होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विधानसभा चुनाव के लिए बूथ को मजबूत करने के प्रयास शुरू करने के लिए कहा। पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि कन्नौज जनपद में भाजपा ने आठों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष को जिताकर भगवा फहरा दिया है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया है। इससे पहले प्रभारी मंत्री व पूर्व राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश द्विवेदी के संचालन में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल, प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल, बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी, प्रसून पाठक, योगेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन द्विवेदी, गौरव दुबे, ब्रजपाल शाक्य सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण
प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह के बाद भगवंतपुर गांव पहुंचे। यहां पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इससे पहले वह जिला मंत्री अरुणा शाक्य के आवास पर गए। इनके पति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
संगठन को मजबूत करने के दिए टिप्स
नगर के एक पब्लिक स्कूल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के टिप्स दिए। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव चौहान, पंकज दुबे, सुमन पराशर सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
कल्याणकारी योजनाओं में न करें भेदभाव
तेराजाकेट। गांव की सरकार, ब्लॉक की सरकार गांव के विकास में संगठित रूप से आगे बढ़े। गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायतों को ढाई हजार करोड़ रुपये मिलेेंगे। कल्याणकारी योजनाओं में भेदभाव न करें। बुधवार को नगर के गेस्ट हाउस में आयोजित पंचायत जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव हुए हैं। इससे पहले होने वाले चुनावों में सत्ताधारी दल गांव के विकास को बाधित करते थे। प्रधान सबको साथ लेकर चलें। जनता ने अराजकता के खिलाफ जनादेश दिया है। इससे आदर्श व्यवस्था में कार्य करें। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने बैठकों में महिला जन प्रतिनिधियों को साथ लाने के लिए कहा। उन्हाेंने कहा कि महिला जन प्रतिनिधि को घर में कैद न रखें। इससे पहले प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने विकास खंड परिसर में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। शैलेंद्र द्विवेदी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, तालग्राम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, विपिन द्विवेदी, योगेंद्र भदौरिया, राजीव ठाकुर, जिपंस प्रमोद राजपूत, हरनाथ सिंह राजपूत, बीना चौहान, शिवम, प्रधान रामराज सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)

30 लाख की लागत से बने गोदाम का किया लोकार्पण
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड से तीस लाख 91 हजार रुपये की लागत से बनवाए गए सौ मीट्रिक टन गोदाम का प्रभारी मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने फीता काटकर लोकार्पण किया। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि गोदाम तैयार होने से क्षेत्र के किसानों को खाद सुरक्षित रखने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उत्तर प्रदेश निर्माण संघ के एई अतुल वाजपेयी, जेई विजयपाल, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र दुबे, गौरव दुबे, आनंद किशोर दुबे, सरित दुबे, अमित सक्सेना, सहकारी समिति के अध्यक्ष देव ठाकुर, सहकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed