{"_id":"3b130f2bdabaa84f4e6ef0e7f1800afd","slug":"ramlila-staged-shiva-broken-bow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा शिव धनुष, राम-सीता का हुआ ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा शिव धनुष, राम-सीता का हुआ ब्याह
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां गौरी मंदिर वैष्णो दरबार में हो रही नौ दिवसीय रामलीला में मंगलवार की रात धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। लीला में दर्शाया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी की और सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इसी बीच वहां पहुंचे परशुराम ने शिव धनुष टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे।
रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद व राम-परशुराम संवाद का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। रामलीला का मंचन देखने के लिए लोग भोर तक पंडाल में डटे रहे। रावण-वाणासुर संवाद व जनक विलाप लीला का भी कलाकारों ने सजीव मंचन किया।
इस मौके पर रामलीला समिति के विनोद यादव, सलीम खां, महेश कठेरिया, संदीप भदौरिया, आशीष यादव, अजमेर सिंह यादव, संजेश राजपूत, पिंटू भदौरिया, डॉ. सतेंद्र कुशवाहा, प्राणेश पांडेय, कुलदीप शुक्ल, रामरतन सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद में श्रीरामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला हुई।
विज्ञापन
रामलीला के छठवें दिन राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध व लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन हुआ। राम सुग्रीव मित्रता में राम मिलाप को दर्शकों ने खूब सराहा। लक्ष्मण शक्ति लीला में राम का अभिनय कर रहे रोहित त्रिपाठी का मार्मिक अभिनय देख लोगों की आंखें भर आईं।
लक्ष्मण बने रिंकू शुक्ला कल्यानपुर का जीवंत अभिनय ने भी श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। रावण की भूमिका अमित वाजपेयी, हनुमान की भूमिका शिवशंकर पांडेय घाटमपुर ने निभाई। दिन की लीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला ग्राउंड में मेला लगा, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की।