फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raid on quack clinics, notice issued to two

Kannauj News: झोलाछाप के क्लीनिकों पर छापा, दो को नोटिस

Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raid on quack clinics, notice issued to two
सिकंदरपुर। कस्बे में संचालित अवैध क्लीनिकों की शिकायत पर एसीएमओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान बिना पंजीकरण के दो क्लीनिकों के संचालकों को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए तीन दिनों की मोहलत देते हुए नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन



एसीएमओ डाॅ. जितेंद्र नाग ने बीसीसीएम इरशाद बेग व टीम के साथ कस्बे में संचालित क्लीनिक चेक किए। छापे की भनक लगते हुए कई संचालक क्लीनिकों का ताला डालकर निकल गए। कस्बे में संचालित डाॅ. बंगाली क्लीनिक, सलमान हुसैन व अंकित राजपूत के क्लीनिक को चेक किया। यहां भी मरीज मौजूद थे और मौजूद झोलाझाप उन्हें दवाएं दे रहे थे। तीन चिकित्सक पंजीकरण से लेकर अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि तीनों के पास डिग्री भी नहीं थी। इनको नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। उसके बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उसके बाद एसीएमओ ने पीएचसी सिकंदरपुर का भी निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे पर टीकाकरण नहीं हो रहा था, जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही पर फटकार लगाते हुए टीकाकरण कार्य शुरू कराया। इसके अलावा टीम ने सलेमपुर, सिकंदरपुर, अकबरपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। यहां टीका न लगवाने की शिकायत एसीएमओ ने घर घर पहुंचकर लोगों को वैक्सीन के फायदे बताते हुए लोगों को जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. केके अग्निहोत्री, एएनएम जोली दुबे, सीएचओ निकिता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed