फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rahul tops in wrestling and Ajay tops in shot put.

Kannauj News: कुश्ती में राहुल व गोला फेंक में अजय अव्वल

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul tops in wrestling and Ajay tops in shot put.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हसेरन। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ। एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबॉल व कुश्ती की प्रतियोगिताएं हुई। सीनियर बालक वर्ग की कुश्ती में राहुल व गोला फेंक में अजय प्रताप ने जीत हासिल की।


ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्लाक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र शाक्य व बीडीओ रतीराम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम व फैजल द्वितीय, महिला वर्ग में रंजन प्रथम, दीप्ति द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम व बालिका वर्ग में रागनी प्रथम व शिवानी द्वितीय रही। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरगौली ने प्रखर एकेडमी को हराया। सीनियर वर्ग में बालक वर्ग में विवेकानंद व प्रखर अकेडमी के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें विवेकानंद के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। महिला वर्ग की कबड्डी में जूनियर हसेरन ने एक अंक से प्रखर एकेडमी को हराया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग जमुनियापुर वॉलीबॉल टीम ने नई बस्ती टीम को हराकर जीत हासिल की। कबड्डी सब जूनियर वर्ग में सत्यदेव आनंद महिला पीठ विजेता व पायापूर्वा उप विजेता रहे। कुश्ती में राहुल कुमार प्रथम व मोहित द्वितीय रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में अजय प्रताप प्रथम व अनूप दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र राणा, हर्षित यादव, प्रांशु शाक्य, करन शर्मा, अनुज सिंह, अजीत, देव कुमार ने निष्पक्ष निर्णय दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सौरभ, कोच चंदन, करन शर्मा, अनुज सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed