फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raeksapresave par deeseeem-kaar mein lagee aag, 13 log ghaayal

एक्सप्रेसवे पर डीसीएम-कार में लगी आग, 13 लोग घायल

Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
raeksapresave par deeseeem-kaar mein lagee aag, 13 log ghaayal
हादसे में घायल उमेश वर्धन। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। घने कोहरे के चलते कोतवाली के पचोर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात डीसीएम और सफारी कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इन वाहनों से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहीं तीन कारों में आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आगरा से लखनऊ की और जा रही टाटा सफारी कार चालक के ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही डीसीएम में टक्कर लग गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। टाटा सफारी सवार लखनऊ के आशियाना निवासी अनिल कुमार पुत्र रामकिशन, नीलय पत्नी अनिल, शिवांग पुत्र अनिल, अंशुल पुत्र अनिल, विक्रांत पुत्र भीकूलाल घायल हो गए। इन्हें खासी मुश्किल से कार से बाहर निकला जा सका। वहीं डीसीएम चालक और हेल्पर सुरक्षित निकल आए।
विज्ञापन

आग से धू-धू कर जल रहे वाहनाें से बचने के प्रयास में पीछे से आ रही इको स्पोर्ट, टाटा टाइगो के साथ ही एक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इको स्पोर्ट कार सवार जानकीपुरम लखनऊ निवासी उमेश वर्धन और इनकी पत्नी अर्चना घायल हो गईं। टाटा टाइगो सवार कोतवाली के बेहरिन निवासी दिनेश राजपूत पुत्र रामगोविंद, शरद पुत्र रामादीन, प्रियांशु पुत्र श्रीकांत, स्तुति पुत्री शरद, दीपक पुत्र श्रीकांत, रतापुर्वा गांव निवासी अमरदीप पुत्र वीरेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने टीम सहित पहुंच कर वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed