{"_id":"57a0e2e14f1c1b5a7b2ba037","slug":"quasimpur-clipped-way-increased-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासिमपुर का कटा रास्ता, बढ़ी परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमपुर का कटा रास्ता, बढ़ी परेशानी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से जलमग्न हुआ कासिमपुर का मुख्य मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ कासिमपुर गांव के एक भाग का रास्ता गंगा के बहाव ने रोक दिया है। मंगलवार को स्कूली छात्रों व गांव के लोगों को बाढ़ के पानी से होकर गांव जाना पड़ा। गंगा में बाढ़ के कारण कन्नौज में हालात बेकाबू होते जा रहे है। जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों को पूरा बता रहा है। लेकिन हकीकत कटरी के गांवों में साफ दिखाई दे रही है। यहां प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी कभी हकीकत देखने नहीं पहुंचे हैं।
मंगलवार की सुबह कासिमपुर गांव की सीसी रोड पर गंगा का पानी बहता देख ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों ने अपने घरों का सामान समेटना शुरू कर दिया है। गांव के राम स्नेही बताते है कि रात में गंगा के पानी के बहाव की आवाज सुन नींद नहीं आती है। अभी से घर का सामान सुरक्षित कर लिया है। ऊधम सिंह कहते है कि पानी बढ़ा तो गांव खाली करना पड़ जाएगा। गोताखोर राम विलास ने बताया कि वह गांवों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे है। ताकि जरूरत पड़ने मदद कर सकें।