{"_id":"9e5233c8d42c4bdcb18fb312b2c00033","slug":"put-a-dent-in-the-store-of-a-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगा एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र गांव मियांगंज में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस व ग्रामीणों ने कई घंटे तक छानबीन की पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका।
मियांगंज गांव निवासी आरिफ आलम ने बताया कि मियांगंज बाईपास के पास कुशवाहा मार्केट में उसकी मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात चोर पीछे से सेंध लगाकर घुसे। वहां रखे दो कंप्यूटर सेट, 20 नए मोबाइल सेट, मोबाइल रिपेयरिंग का सामान, रिचार्ज कूपन, करीब 20 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोर चुरा ले गए। सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलने पर मानीमऊ चौकी प्रभारी सोवरन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आसपास क्षेत्र में खोजबीन की गई पर चोर पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी गांव में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन
गांव के दुकानदार अमर सिंह कुशवाहा, अमन यादव, कपिल कुशवाहा, अजीत यादव, अब्बास, मुबारक, शमीम, सरफुद्दीन, रफीक, बउआ श्रीवास्तव, सत्यगुरु, अमीर हसन आदि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। आरोप लगाय कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी करती है। आए दिन चोरियों से दहशत है। लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं होता है।