{"_id":"6a6259aa1db5ff07ea0f69b0","slug":"puppetry-will-now-bring-recognition-at-the-state-level-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153075-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कठपुतली कला अब राज्य स्तर पर दिलाएगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कठपुतली कला अब राज्य स्तर पर दिलाएगी पहचान
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक कला को अब राज्य स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग (गीत नाट्य प्रभाग) द्वारा कन्नौज की प्रसिद्ध कठपुतली कला टीम अभ्युदय को विभागीय ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के सहायक अध्यापक सुमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व वाले इस सांस्कृतिक दल को 24 अगस्त को सुबह 10 बजे सूचना एवं जन संपर्क विभाग लखनऊ के विभागीय ऑडिटोरियम में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इस संबंध में गीत नाट्य प्रभाग के प्रभारी व सूचना निदेशक अशोक कुमार सिंह द्वारा आधिकारिक आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
ऑडिशन के लिए सुमित कुमार गुप्ता के साथ उनकी टीम के प्रमुख सदस्य एवं एआरपी अच्युत त्रिपाठी व कंपोजिट विद्यालय नसरापुर की शिक्षिका शैली मिश्रा भी लखनऊ पहुंचेंगी यह कठपुतली टीम लंबे समय से अपने पपेट शो के जरिए समाज में फैले अंधविश्वास और रूढ़ियों को तोड़ने का काम कर रही है। टीम द्वारा लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, और शिक्षा के महत्व जैसे संवेदनशील व ज्वलंत विषयों पर प्रभावी कठपुतली शो आयोजित कर जन-जागरूकता फैलाई जाती रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी और यूनिसेफ से भी मिल चुकी है सराहना
कठपुतली कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता को पहले भी कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुति देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ और राज्य स्तर के कार्यक्रमों में अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं। अब राज्य स्तरीय ऑडिशन में चयन से जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर और रोशन होने की उम्मीद है।