फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pulis par patharaav, peechhe hate daroga va sipaahee

पुलिस पर पथराव, पीछे हटे दरोगा व सिपाही

Sat, 13 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
pulis par patharaav, peechhe hate daroga va sipaahee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। जुनैदपुर में गुरुवार रात रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 और चौकी पुलिस पर विवाद कर रहे लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दरोगा और सिपाही पीछे हट गए। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल आने पर विवाद कर रहे लोग भाग निकले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानेदार ने पुलिस टीम पर हमला होने से इनकार किया है।
गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के जुनैदपुर निवासी अवधेश कुशवाहा एक धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। इसको लेकर कुछ लोगों की अवधेश से अनबन रहती है। गुरुवार को गांव के मोतीलाल सक्सेना के पुत्र का तिलक था। इसमें अवधेश और दूसरे पक्ष के सोबरन सिंह शामिल थे। सोबरन सिंह के अनुसार उनके कुछ रुपये अवधेश पर बकाया हैं। तिलक कार्यक्रम में उन्हीं रुपयों का तगादा करने पर कहासुनी होनी लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए हाथापाई के बाद लाठी-डंडे चलने लगने के साथ पथराव भी होने लगा। किसी ने फायरिंग भी कर दी। इससे तिलक कार्यक्रम में पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर यूपी 112 और मझपुरवा चौकी प्रभारी रणधीर सिंह गौर पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। विवाद कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। चौकी प्रभारी ने कोतवाल राजा दिनेश सिंह को जानकारी दी। भारी पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पथराव और मारपीट में सोबरन सिंह कुशवाहा व संदीप मिश्रा घायल हो गए, दो अन्य लोगों के मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से सोबरन सिंह को हालत गंभीर के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव नहीं हुआ, पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पीछे हटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed