{"_id":"680a7a97c2db5827970e48a2","slug":"protest-against-the-minister-who-came-to-attend-the-function-uproar-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129069-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: समारोह में भाग लेने पहुंचे मंत्री का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: समारोह में भाग लेने पहुंचे मंत्री का विरोध, हंगामा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ऑडीटोरियम में हंगामा करते युवक। स्रोत
- फोटो : मेडिकल कॉलेज ऑडीटोरियम में हंगामा करते युवक। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को बाबा साहेब सम्मान समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के सामने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुर्दाबाद के नारे लगाए।
आक्रोशित कार्यकर्ता नेताओं के समझाने पर भी नहीं माने और मंच की तरफ बढ़ने लगे, जिससे उनकी पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में भाजपा के लोधी समाज के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल आए।
मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजितसम्मान समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के खिलाफ लोधी समाज के लोगों ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मंच पर मौजूद थे। जैसे ही असीम अरुण मंच पर पहुंचे और अपना संबोधन शुरू किया, वैसे ही सभागार में मौजूद लोधी समाज के लोगों ने “असीम अरुण मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। मंत्री तुम्हारी तानाशाही, नहीं चलेगी -नहीं चलेगी के नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारी मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे आयोजन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को ऑडीटोरियम से बाहर कर दिया।
मंत्री के बयान से भड़के थे लोधी समाज के लोग : सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी लोधी समाज की एक युवती को उसी मोहल्ले के अनुसूचित जाति का युवक उसको अपने साथ लेकर चला गया।। इस मामले में लोधी समाज के लोगों ने राज्यमंत्री असीम अरुण से मुलाकात कर युवती को परिजनों को सौंपने की मांग की थी। उनका आरोप है कि मंत्री ने कानून का हवाला देकर युवती पर ही कार्रवाई की चेतावनी दी, जिससे समाज के लोग आक्रोशित हो गए। मंत्री पर आरोपी युवक को संरक्षण देने का आरोप लगाया।