{"_id":"618eb2199a7a1443c8609228","slug":"prosperity-sought-by-worshiping-amla-tree-amla-tree-a-symbol-of-lord-vishnu-worshiped-on-akshaya-navami-kannauj-news-knp6636054146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला वृक्ष की पूजाकर मांगी समृद्धि, अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के प्रतीक आंवला के वृक्ष की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला वृक्ष की पूजाकर मांगी समृद्धि, अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के प्रतीक आंवला के वृक्ष की हुई पूजा
विज्ञापन
सौरिख रोड पर आंवला वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख,समृद्धि और संतान सुख की कामना की। वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया गया।
अक्षय नवमी पर सुबह से महिलाओं की भीड़ सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब के पास आंवला वृक्ष के पास जुटने लगी थी। महिलाएं घरों से पसंदीदा भोजन तैयार कर आंवला वृक्ष के नीचे पहुंचीं। पूजा के बाद सपरिवार आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नीलम मिश्रा, सीमा मिश्रा, संगीता पांडेय, सुनीता दुबे, रीता गुप्ता, अनीता पांडेय, सुनीता गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
आंवला फल के औषधीय गुणों का किया बखान
अक्षय नवमी के महत्व के बारे में शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि आंवला में तमाम रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने से गंभीर रोगों से छुटकारा मिलता है। शरीर स्वस्थ रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष का पूजन करते, उन्हें धन की प्राप्ति होती है। सभी मनोकामना पूरी होती हैं। कहा जाता है कि आंवला के वृक्ष में अक्षय नवमी के दिन सभी देवी-देवता विराजते हैं। पूजन से सभी देवी-देवताओं की पूजा का पुण्य प्राप्त होता है।