फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prosperity sought by worshiping Amla tree, Amla tree, a symbol of Lord Vishnu, worshiped on Akshaya Navami

आंवला वृक्ष की पूजाकर मांगी समृद्धि, अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु के प्रतीक आंवला के वृक्ष की हुई पूजा

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prosperity sought by worshiping Amla tree, Amla tree, a symbol of Lord Vishnu, worshiped on Akshaya Navami
सौरिख रोड पर आंवला वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख,समृद्धि और संतान सुख की कामना की। वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया गया।
विज्ञापन

अक्षय नवमी पर सुबह से महिलाओं की भीड़ सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब के पास आंवला वृक्ष के पास जुटने लगी थी। महिलाएं घरों से पसंदीदा भोजन तैयार कर आंवला वृक्ष के नीचे पहुंचीं। पूजा के बाद सपरिवार आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नीलम मिश्रा, सीमा मिश्रा, संगीता पांडेय, सुनीता दुबे, रीता गुप्ता, अनीता पांडेय, सुनीता गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

आंवला फल के औषधीय गुणों का किया बखान
अक्षय नवमी के महत्व के बारे में शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि आंवला में तमाम रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने से गंभीर रोगों से छुटकारा मिलता है। शरीर स्वस्थ रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष का पूजन करते, उन्हें धन की प्राप्ति होती है। सभी मनोकामना पूरी होती हैं। कहा जाता है कि आंवला के वृक्ष में अक्षय नवमी के दिन सभी देवी-देवता विराजते हैं। पूजन से सभी देवी-देवताओं की पूजा का पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed