फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prospective doctors made ??a bang in the group dance

भावी डाक्टरों ने ग्रुप डांस में मचाया धमाल

Fri, 06 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 06 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Prospective doctors made ??a bang in the group dance

राजकीय मेडिकल कालेज में सरगम 15 के दूसरे दिन भी

विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत, नृत्य व नाटक से अपनी प्रतिभाएं दिखाई। भ्रूण हत्या, लिंग भेद व दहेज जैसी कुप्रथाओं पर आयोजित नाटक से लोगों को झकझोरा। हाऊ टू प्रपोज गर्ल्स के कार्यक्रम में अपने प्रपोजल से तालियां बटोरी।

उधर, मध्य रात्रि हुए शो में पैरा-12, 13, 14, 15 के गर्ल्स व ब्यायज स्टूडेंट्स ने रैंप पर कैटवाक कर जौहर दिखाए। आडीटोरियम में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ कन्नौज राहुल श्रीवास्तव ने शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगान पेश किया गया। बाद में पैरा-13 के रूपम यादव ने गिटार के साथ कहो न कहो यह आंखें बोलती हैं गीत पेश किया।

पैरा-12 की ऋचा श्रीवास्तव ने फिल्मी गीत पर डांस किया। पैरा-15 की निकिता व साक्षी ने ग्रुप डांस, पैरा 12 की शिवम ने नृत्य, पैरा-14 की प्राची व अनुज ने फिल्मी गीत यह परदा हटा दो व ये रातें, यह मौसम, यह चंचल हवा पेश कर तालियां बटोरी। पैरा-15 की छात्रा ज्योति ने यह पहला प्यार गीत पेश किया।

पैरा-15 के आयुषी राज एंड ग्रुप की टीम द्वारा भ्रूण हत्या व लिंग भेद तथा दहेज पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसमें अत्याचार व शोषण का सजीव प्रस्तुतीकरण देख लोगों की आंखें नम हो गई। पैरा-14 की अदिति बृंदा व चित्रांशी ने ग्रुप डांस पेश किया। पैरा-12 के छात्र सरोज कुमार ने इन राहों की दूरियां गीत पेश किया।

कार्यक्रम के दौरान हाऊ टू प्रपोज गर्ल्स स्टूडेंट्स का भी मंचन हुआ। इसमें पैरा-15 के आसिफ अली, पैरा-13 के अंकुश व ज्ञानेंद्र, सम्राट, अनिक, शोभित गुप्ता, संजय सरोज, अभिषेक व जेआर डाक्टर शरीफ ने प्रपोजल रखे। अंत में प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया ने फिल्मी गीत आने वाला पल जाने वाला है व सर्जन डा. अंसारी ने कहीं एक मासूम नाजुक सी लड़की फिल्मी गीत पेश कर तालियां बटोरी।

उधर, मध्य रात्रि को फैशन शो का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत ब्यायज स्टूडेंट्स से हुई। इन सभी को पांच मिनट के दौरान साड़ी पहनकर रैंप पर कैटवाक करना था। इसमें पैरा-13 के अमन, प्रीतम सिंह, पैरा-15 के अनिल, आलोक, जितेंद्र ने अपनी पैंट, शर्ट के ऊपर महिलाओं की तरह साड़ी बांधी। महिलाओं की ही चाल में रैंप पर कैटवाक किया।

बाद में पैरा-12 की एक दर्जन गर्ल्स स्टूडें्टस ने फैंसी ड्रेसों में रैंप पर कैटवाक किया। इसी तरह से पैरा-13 की गर्ल्स स्टूडेंट्स ने भी पहले सिंगल फिर डबल व बाद में ग्रुप में कैटवाक किया। यही सिलसिला पैरा-14 व पैरा-15 के गर्ल्स व ब्यायज स्टूडेंट्स ने भी रैंप पर कैटवाक कर अपनी प्रतिभाएं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed