{"_id":"65e8b5ee178c8298500252bd","slug":"proposals-worth-rs-25-crore-approved-work-will-start-soon-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110289-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ढाई करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर, जल्द शुरू होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ढाई करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर, जल्द शुरू होंगे कार्य
Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। उमर्दा खंड विकास सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये लागत के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पारित हुए। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
बुधवार को खंड विकास सभागार में उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख अजय वर्मा ने की। बीडीओ दयाराम यादव ने कहा कि किसी भी ग्रामसभा में अगर कोई दिव्यांग के पास अपना आवास नहीं है तो उसका पंजीकरण कर राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर बनवाएगी। आवास के निर्माण के लिए लाभार्थी को 90 दिनों का मनरेगा के माध्यम से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि बंजारा समाज के आवासहीन लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। बीडीसी सदस्याें व प्रधानों की संयुक्त बैठक के लिए कोई बड़ा हाल नहीं है। इसलिए ब्लाॅक परिसर में नए सभागार का निर्माण कराया जाएगा। ब्लाॅक क्षेत्र में कई सड़कें, पुलिया और नालियों के निर्माण करीब ढाई करोड़ के सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इस दौरान एसडीओ कुलदीप राजपूत, बीडीसी सदस्य सत्येंद्र राजपूत, राम गोपाल वर्मा, अजीत बाथम, प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे है।