{"_id":"998bc432623170d888f2d422278ec6f4","slug":"promise-to-ganga-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को साफ रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को साफ रखने का लिया संकल्प
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप व युवा हिंदू वाहिनी की अगुवाई में कन्हैयालाल विद्या मंदिर इंटरकालेज के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में जन सैलाब उमड़ा। जिले के कसबों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं, पुरुषों के साथ ही युवाओं ने एकजुट होने का संकल्प लिया। इस दौरान गौ-रक्षा करने की शपथ ली।
विहिप के कानपुर प्रांत के प्रांतीय मंत्री अवध बिहारी मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होना समय की मांग है। विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न शहरों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। देश में हिंदुओं की तादात घट रही है, जिसे सभी को मिलकर रोकना है। विहिप की तरफ से हेल्पलाइन संचालित है। यदि किसी हिंदू को कोई समस्या है तो वह हेल्पलाइन की मदद लें।
अंतराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश ने कहा कि हिंदुओं को अपने घर के बाहर प्रतीक चिह्न लगाना चाहिए। धर्मग्रंथ घरों में रखें और पढ़ें। आज का हिंदू अपने मार्ग को भूल रहा है, जिसे जाग्रत करना सबका दायित्व है। सभी प्रण करें कि गौमाता का वध नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
गंगा मइया को गंदा नहीं होने देंगे। स्वामी प्रकाशानंद ने कहा कि हिंदुत्व की भावना मन में होनी आवश्यक है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हक व हितों के लिए हर हिंदू को एकजुट होना चाहिए। जाति व क्षेत्रवाद के चक्कर में उलझकर कमजोर न पड़ें।
निशंक जैन ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। युवाओं को धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। युवा हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक अजीत दोहरे, जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह तोमर ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।
कन्नौज जनपद में कोने-कोने में हर हिंदू को संगठित करने का प्रयास शुरु कर दिया गया है, जो निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर विजय, प्रभात गुप्ता, पुनीत कनौजिया, शैलेंद्र अग्निहोत्री, निरंजन त्रिवेदी, आलोक पाल, उमेश यादव, योगेंद्र यादव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स
हिंदू सम्मेलन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस पल तैनात रहा। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए खूफिया विभाग के अधिकारी भी पल-पल का जायजा लेते रहे। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सिटी करन सिंह, एसएसआई रवींद्र नाथ यादव, ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव समेत भारी पुलिस पल घूम-घूमकर जायजा लेता रहा। जीटी रोड मकरंदनगर से कालेज तक हर 20 मीटर की दूरी व हर मोड़ पर सिपाही तैनात कर दिए गए।
छात्राओं ने भी भरी हुंकार
कन्नौज। हिंदू सम्मेलन के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्राओं ने भी मोर्चा संभाला। जिला मुख्यालय के साथ ही दूर के कसबों से छात्राओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए वक्त आने पर हथियार उठाकर अधर्म से निपटने की बात कही।
महिला शक्ति को भी उनकी ताकत का एहसास कराने और हिंदू धर्म की एकजुटता को मजबूत बनाने में भागीदार बनने का संकल्प दोहराया। इसे देखते हुए कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस बल को भी सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया।