फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Profit from Farmers cultivate the scientific method

वैज्ञानिक विधि से खेती कर लाभ कमाएं किसान

Wed, 15 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 15 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Profit from Farmers cultivate the scientific method
गोष्ठी में मौजूद अधिकारी व किसान - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को फसलों में बेहतर उत्पादन के तौर-तरीके बताए गए।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने  कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्टालों पर पहुंच कर बीज, कीटनाशक दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक किसान को स्प्रे मशीन सौंपी।  विकास भवन सभागार में हुई किसान गोष्ठी में डीएम ने कहा कि कृषि ऋण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कृषि बीमा तथा फसल बीमा के बारे में मौजूद किसानों को जानकारी  के बाद बैंकों को योजनाओं के बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि एक लाख 20 हजार किसानों को वर्ष 2016 में पंजीक ृत कर मिट्टी के नमूने लिए जाएं।  किसानों को परीक्षण का कार्ड भी दिया जाए।

कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि किसानों से संबंधित योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषि विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए नलकूपों का संचालन बेहतर तरीके से किया जाए। उन्होंने आलू एक्सीलेंट सेंटर की स्थापना के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।  इस मौके पर मुख्य विकास अधिक ारी उदय राज यादव ने उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नतशील बीज प्रयोग करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सुभाष सिंह ने उर्द की बेहतर उपज देने वाली प्रजातियों और कीटनाशक की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम ने बिजली विभाग से निजी नलकूपों में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव, उपनिदेशक कृषि डा. राकेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी नीरज  सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed