फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Problems persist, district hospital in poor condition

समस्याए बरकरार, जिला अस्पताल बदहाल

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Problems persist, district hospital in poor condition
कन्नौज। लाखों लोगों की सेहत दुरुस्त करने का जिम्मा लेने वाला जिला अस्पताल खुद बीमार है। अस्पताल में समस्याओं की भरमार है। अघोषित बिजली कटौती से परेशानी तो है ही, कूड़े की बदबू मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों की नाक में दम किए हैं।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के निकट सीवर टैंक का ढक्कन कई माह से खुला है। ऐसा भी नहीं है कि इसकी अधिकारियों को जानकारी नहीं है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी नजरंदाज कर रहे हैं। अस्पताल की समस्याओं की शिकायत कई बार की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

महीनों से नहीं उठाया गया अस्पताल का कचरा
जिला अस्पताल में कूड़ा निस्तारण का ठेका है। नियम है कि कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी का वाहन नियमित आकर कूड़ा उठाकर ले जाएगा पर महीनों से एक कोठरी के बाहर कूड़ा पड़ा है। कोठरी पूरी तरह से भर जाने से अब कूड़ा बाहर फैलने लगा है। आवारा कुत्ते इस कचरे को इधर-उधर फैला रहे हैं। आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण में एडीएम गजेंद्र कुमार ने कूड़े को हटवाने के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने संबंधित कंपनी को फोन किया था पर कूड़ा नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले सीवर टैंक के ढक्कन से आ रही बदबू
जिला अस्पताल के ट्रमा सेंटर के निकट सीवर टैंक का ढक्कन तकरीबन एक माह से खुला है। टैंक का ढक्कन तो ठीक करा दिया गया पर सीवर लाइन चोक होने से कुछ ही दिनों में टैंक भर जाता है। इससे गंदगी बाहर निकलने लगती है। इस समय टैंक फुल हो चुका है। गंदगी बाहर निकलने से कर्मचारियों ने टैंक का ढक्कन खोल दिया है। इससे ट्रामा सेंटर के निकट बैठने वाले मरीज व तीमारदार बदबू के चलते नहीं बैठ रहे हैं।
स्वतंत्र विद्युत फीडर का नहीं हो सका निर्माण
जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए पांच वर्ष पहले स्वतंत्र फीडर का निर्माण शुरू किया था। तीन वर्ष पहले कार्यदायी संस्था ने बजट के अभाव में काम बंद कर दिया। इसके बाद बजट मिला तो जनवरी 2021 में काम शुरू किया, लेकिन ढांचा खड़ा करने के बाद कार्यदायी संस्था काम बंद कर चली गई। जिला अस्पताल में लगातार बिजली की कटौती हो रही है। इससे एक्सरे समेत कई अन्य काम बाधित हो जाते हैं।

समस्याओं का हो रहा निदान
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में कुछ दिक्कतें हैं। धीरे धीरे इन समस्याओं का निदान किया जा रहा है। कचरा निस्तारण के संबंध में कंपनी को फोन से जानकारी दी जा चुकी है। यदि वह नहीं आते हैं। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसी तरह सीवर टैंक को साफ कराने के लिए नगर पालिका से बात की गई है। बिजली का स्वतंत्र फीडर निर्माण का काम कुछ दिनों से बंद है। इसके लिए एक्सईएन से बात कर निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed