{"_id":"592c646a4f1c1bdf15bdb71d","slug":"prison-prisoner-takes-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री ने जेल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार मंत्री ने जेल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जेल निरीक्षण को पहुंचे कारागार मंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने जिला जेल अनौगी का सोमवार को निरीक्षण किया। यहां अस्पताल, रसोई व बैरक का मुआयना किया। बंदियों से पूछताछ के बाद उन्होंने जेल प्रशासन को सभी बंदियों से बेहतर बर्ताव के निर्देश दिए। इसके अलावा जेल परिसर में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने की भी बात कही।
जिला अधीक्षक यूपी मिश्रा के साथ उन्होंने जेल की बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से पूछताछ की। अधिकांश बंदियों ने जेल प्रशासन पर बेहतर इलाज न कराने का आरोप लगाया। इससे मंत्री ने जेल में जल्द दो चिकित्सकों की तैनाती कराने के साथ बेहतर दवाओं का भंडार का आश्वासन दिया। वहीं हाल में ही जेल में बंदियों और जेल प्रशासन के बीच मारपीट की घटना के बारे में निष्पक्ष जांच की बात कही। कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।