{"_id":"5dc5c5108ebc3e5b4c32ffc4","slug":"prepaid-electricity-will-be-installed-in-goverment-office-kannauj-news-knp5246832139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगाने के लिए 45 विभागों की सूची तैयारी हुई है। कन्नौज मुख्यालय के दो सौ सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा। विभाग को दो सौ प्रीपेड मीटर मिल गए हैं।
सरकारी दफ्तरों में और आवासों में बिजली प्रयोग का लाखों रुपये बकाया है। बड़ा बकाया देख प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कार्यालयों में 15 नवंबर से प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाए। इसलिए बिजली विभाग के अधिकारी सरकारी कार्यालयों की सूची तैयार करने में जुटे हैं। तिर्वा उपकेंद्र के एसडीओ सुधांशू श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में 45 सरकारी कार्यालय हैं। इनमें जल्द प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। कन्नौज उपकेंद्र में कुछ प्रीपेड मीटर आ चुके हैं।
कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। एसडीओ सुंधाशु श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे की इमरजेंसी बिजली कटौती की गई थी।