{"_id":"5eebac898ebc3e430d562894","slug":"premika-ke-pita-chacha-aur-bhai-ke-khilaf-htya-ka-mukdma-kannauj-news-knp5662727136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरगढ़। प्रेमिका के दरवाजे पर गए प्रेमी शैलेंद्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भाई ने प्रेमिका के पिता, चाचा और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी घर में ताला लगाकर परिवार समेत फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सुताह निवासी शैलेंद्र उर्फ नितिन (28) पुत्र रामेश्वर दयाल का इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की शादी की बात भी हुई लेकिन लेनदेन की वजह से बात नहीं बनी। इसके बाद लड़की के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार शाम को शैलेंद्र प्रेमिका के दरवाजे पहुंच गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर प्रेमिका के परिवार के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद शैलेंद्र ने जहरीला पदार्थ भी खा लिया था। हालत बिगड़ने पर प्रेमिका के परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। वहां उसके परिजन पहुंचे और निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज फिर कानपुर ले गए।
कानपुर के अस्पताल में बुधवार को शैलेंद्र की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने प्रेमिका के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया तो पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि हुई। बुधवार देर रात मृृतक शैलेंद्र के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता इंद्रेश उर्फ पप्पू, चाचा भूपेंद्र उर्फ कल्लू और दो भाइयों राजू व संजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के बाद आरोप घर में ताला लगाकर परिवार भाग निकले। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।