फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pravaasee shramikon ke banenge asthaayee raashan kaard

प्रवासी श्रमिकों के बनेंगे अस्थायी राशन कार्ड

Sat, 23 May 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
pravaasee shramikon ke banenge asthaayee raashan kaard
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन में गैरप्रांतों से घर लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों और घर न पहुंच पाने वालों के अस्थायी राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड दो माह के लिए वैद्य होंगे। राशन कार्ड के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम बीस पंचायत सचिवों को सौंपा गया है। शहरी क्षेत्र में पालिका कर्मियों को लगाया गया है। पंचायत सचिवों ने दो दिन में 16 ग्राम पंचायतों में सर्वे पूरा कर लिया है। मई माह में घर लौटे 1066 प्रवासी श्रमिकों में से 391 की जांच पूरी हो गई है। सूची पूर्ति विभाग को सौंपी जाएगी। पूर्ति निरीक्षक राजू बिंद ने बताया कि 24 मई से फीडिंग शुरू कर दी जाएगी। जांच के बाद ब्लाक कार्यालय और नगर पालिका से जैसे-जैसे सूची मिलेगी, कार्ड बनते जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वे में इन बिंदुओं पर है फोकस
लाभार्थी का पहले से राशन कार्ड न बना हो। किसी राशन कार्ड में नाम भी दर्ज नहीं होना चाहिए। शासन से मानक पूरे हों।
25 वार्डों में सर्वे के लिए लगाए गए 25 कर्मचारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में 203 प्रवासी श्रमिक लौटे हैं। अवरुद्ध श्रमिक कोई नहीं है। सर्वे के लिए पालिका के 25 कर्मचारियों को लगाया गया है। पांच वार्ड में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed