{"_id":"5c51e97cbdec2254606a63ed","slug":"pradhan-scam-lodging-case-lodged-in-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास में प्रधान ने किया घोटाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास में प्रधान ने किया घोटाला, मुकदमा दर्ज
Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर समस्याएं सुनतीं नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास वितरण में हुआ खेल बुधवार को नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब के सामने आ गया। ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण करने पहुंचीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि प्रधान राममहेश ने आवास के बदले 10-10 हजार रुपये की वसूली की। नोडल अफसर ने मौके पर ही शिनाख्त परेड भी कराई। इसके बाद पीडी डीआरडीए ने इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव में चौपाल के दौरान राशन वितरण में धांधली सामने आने पर कोटा निलंबित कर दिया।
ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण कर रहीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी सन्नो बेगम और शकुंतला से आवास के बारे में जानकारी की तो दोनों ने बताया कि प्रधान राम महेश ने उनसे 10-10 हजार रुपये लिए हैं। गांव में और लोगों से जानकारी करने पर कुल छह लोग सामने आए जिनसे प्रधान ने वसूली की थी। इस पर नोडल अफसर का पारा चढ़ गया। उन्होंने पीडी डीआरडीए को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और वसूली गई रकम की रिकवरी करने के निर्देश दिए। पीडी ने देर शाम इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
शाह नगर गांव में ही नोडल अफसर ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार समय पर राशन नहीं देता है। अभद्रता की जाती है। इस पर उन्होंने कोटेदार राकेश का कोटा निलंबित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन का लाभ न मिलने की भी शिकायत की। नोडल अफसर ने गुरुवार को गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, सीडीओ एसके सिंह के साथ कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल के बाद नोडल अफसर ने एक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजीटेबल, काऊ मिल्क प्लांट और पक्षी बिहार का भी निरीक्षण किया।