{"_id":"e4c5fd71cc2842621f253072ad31e94f","slug":"posted-64-paramedical-personnel-in-hospitals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में 64 पैरामेडिकल कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में 64 पैरामेडिकल कर्मी तैनात
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार चल रहे गांव के अस्पतालों को सेहतमंद बनाने के लिए संविदा भर्ती के तहत 64 पैरामेडिकल स्टाफ को कन्नौज भेजा गया है। इस पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों व कसबों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन वाजपेयी ने बताया कि संविदा पर स्टाफ की तैनाती की मांग शासन स्तर पर की गई थी। इसे आला अफसरों ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद साक्षात्कार लिया गया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिले में तीन संविदा डाक्टर, 17 स्टाफ नर्स, 18 अर्श काउंसलर, 1 फार्मासिस्ट, 4 एएनएम, 6 एनपीडब्ल्यू (मल्टी परपस वर्कर), 3 लैब टैक्नीशियन, दो फिजियोथिरेपिस्ट, एक एनसीडी काउंसलर, दो डाटा इंट्री आपरेटर, एक फाइनेंस कम असिस्टेंट, एक आरएनटीसी काउंसलर, 5 एससीएच टीबी अस्पताल के लिए भर्ती की गई है।
सीएमओ कार्यालय में सोमवार को संविदा कर्मियों ने पहुंचकर नियुक्ति पत्र लेना शुरू कर दिया। विभागीय बाबू मिलन श्रीवास्तव को कागजी औपचारिकताएं पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएमओ ने बताया कि संविदा पर तैनात स्टाफ को जल्द ही जरूरत के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी में भेजा जाएगा।