{"_id":"58a091b04f1c1b1235d840a9","slug":"postal-ballots-from-639-polling-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"639 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
639 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
अमर उजाला/कन्नौज।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
बैलेट मत डालते कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। छिबरामऊ विधानसभा के कर्मचारियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण रविवार को नवीन मंडी स्थल में हुआ। इसके अलावा 639 मतदान कर्मियाें ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार प्रयोग किया। प्रशिक्षण में 15 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से लेकर मतदान खत्म होने तक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें।
ऐसी किसी जानकारी पर मतदान कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ उदयराज यादव ने मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों को विस्तार से बताया। कहा कि पीठासीन अधिकारी समय-समय पर एसएमएस के जरिए जानकारियां देते रहें। पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी को अपडेट करते रहे। मतदान प्रतिशत की सूचना हर घंटे उपलब्ध कराएं।
एनसी टंडन ने पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम को जोड़ने, बैटरी हाईचार्ज रखने व मार्कपोल व एजेंटों की उपस्थिति में मतदान के एक घंटे पूर्व प्रारंभ किए जाने वाले सभी निर्वाचन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक एमए सिद्दीकी ने किया। प्रशिक्षण के उपरांत 639 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें तिर्वा विधानसभा के 385, छिबरामऊ के 23 व कन्नौज विधानसभा के 231 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया।