फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv blok pramukh par dhamakaane ka aarop, bole- rupaye nahin dena chaahate

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर धमकाने का आरोप, बोले- रुपये नहीं देना चाहते

Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
poorv blok pramukh par dhamakaane ka aarop, bole- rupaye nahin dena chaahate
छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव पर कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाके के अतिराजपुर निवासी मयंक दुबे ने बताया कि वह कसिया नंदपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में प्रबंधक हैं। पांच जुलाई की रात साढ़े नौ बजे के लगभग निजामपुर निवासी सोनू यादव अपने छह-सात साथियों के साथ हाथ में लाइसेंसी हथियार व नाजायज असलहे लेकर शराब के नशे में गेटमैन अनुराग सक्सेना के पास पहुंचे। अनुराग से गेट खोलने के लिए कहा। मना करने पर सोनू यादव ने उसके सिर पर रिवॉल्वर लगा दी। यह जान से मारने की धमकी देने लगे। गेटमैन से नंबर लेकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिकार्डिंग उनके पास है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज स्वामी तपन यादव ने उनसे बीस लाख रुपये उधार लिए थे। पांच साल बीत चुके हैं। रुपये मांगने पर आनाकानी कर रहे हैं। रुपये न लौटाने की नीयत से फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed