फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   polutical

सरकार ने डाक्टरों व इंजीनियरों को बनाया मनरेगा मजदूर

Thu, 16 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
polutical
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में साइकिल चलाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी। इसके अलावा महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता साइकिल चलाते हुए अकबरपुर, खुड़ावा, कुंअरपुर जनू, ढंगरा, खानपुर गांव पहुंचे। नवाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल व पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं लेकिन सरकार दाम बढ़ाकर अपनी तिजोरी भर रही है। बेरोजगारी का आलम यह है कि कड़ी मेहनत कर डाक्टर, इंजीनियर बनने वालों को आज सरकार ने मनरेगा मजदूर बना दिया, जिससे उनके माता-पिता के सपने टूट गए हैं। किसानों की मक्का को व्यापारी खरीद रहे हैं और किसान मायूस है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह साइकिल से ही गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे। इस दौरान सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव, राजेश कठेरिया, मेजर सिंह, मान सिंह, गोल्डन, प्रसेनजीत, चंद्रकांत प्रधान, राय सिंह, नागेंद्र, केसी यादव, अक्षय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed