{"_id":"611d3ea08ebc3e79f63d235c","slug":"political-kannauj-news-knp646876368","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से जुड़ने को गांव-गांव 75 घंटे प्रवास करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से जुड़ने को गांव-गांव 75 घंटे प्रवास करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कांग्रेस ने पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को भारत महासंपर्क अभियान से जोड़ दिया है। इसके तहत जिले-जिले कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। कन्नौज में 19 से 21 अगस्त तक प्रत्येक न्याय पंचायत की ग्रामसभा में 75 घंटे यानी तीन दिन का प्रवास होगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तारिक बशीर ने यह जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की 81 न्याय पंचायतों की 11 ग्राम सभाओं में आयोजन होना है। प्रवास के प्रभारी पार्टी के पदाधिकारी या प्रकोष्ठ से जुड़े लोग होंगे। इनके साथ पांच सक्रिय लोगों को लगाया गया है।
यह गांव में रुक कर कांग्रेस की नीतियां लोगों को समझाएंगे। इस आयोजन को जय भारत महासंपर्क अभियान का नाम दिया गया है। पहले दिन घर-घर दस्तक, स्नेह भोज, मेरा गांव मेरा देश संवाद, प्रधान व बीडीसी से मुलाकात, फेसबुक पर लाइव प्रसारण होगा। दूसरे दिन प्रभात फेरी व श्रमदान, राजीव गांधी सम्मान समारोह, संविधान शपथ, स्नेह भोज, मेरा गांव मेरा देश संवाद, गांव के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात, फेसबुक पर गांव से लाइव और तीसरे दिन प्रभात फेरी, श्रमदान, युवा संसद, स्नेह भोज, इसके बाद संविधान की शपथ, स्नेह भोज, मेरा गांव मेरा देश संवाद, मुलाकात फिर फेसबुक लाइव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अविनाश दुबे, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, पूर्व चेयरमैन राम भरोसे व आशुतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।