{"_id":"622a4e376a77c25185008a0e","slug":"political-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp684952860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, बसपा समेत 27 उम्मीदवार नहीं बचा सके अपनी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, बसपा समेत 27 उम्मीदवार नहीं बचा सके अपनी जमानत
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की तीनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े 27 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। केवल जीते हुए भाजपा व दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशियों की ही जमानत बच सकी। बसपा, कांग्रेस, आप व एआईएमआईएम समेत कई राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक विधानसभा चुनाव में कुल विधिमान्य मतों का छठवां हिस्सा प्रत्याशी को मिलना जरूरी होता है। अगर इससे कम वोट मिलते हैं तो उम्मीदवारों को जमानत राशि नहीं लौटाई जाती है। जनपद में कुल 33 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे, इसमें 27 की जमानत की जब्त हो गई। इसमें कन्नौज सदर सीट से छह, तिर्वा सीट से नौ और छिबरामऊ क्षेत्र से 12 प्रत्याशी शामिल हैं। बसपा के तीनों प्रत्याशी, कांग्रेस के दो, आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों की लुटिया वोटों की गिनती में डूब गई।
पिता के खिलाफ चुनाव लड़ीं विधायक की बेटी हारीं
तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश सिंह राजपूत चुनाव जीत गए हैं। उनके खिलाफ बेटी रंजना सिंह भी चुनाव लड़ीं, जो हार गईं। रंजना को केवल 788 वोट ही मिले। उनकी भी जमानत जब्त हो गई।