फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police,wine,taskari

ट्रक से बरामद हुई 3210 लीटर अवैध शराब, दो पर रिपोर्ट

Sat, 04 Jun 2022 08:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
police,wine,taskari
कन्नौज/सौरिख। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अवैध शराब भरे ट्रक के पलटने के मामले में चालक और हेल्पर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चपुन्ना चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह की तहरीर पर फर्जीवाड़ा, जालसाजी व आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। ट्रक से 1299 बोतल, 2550 अद्धा (हाफ) और 7113 पौव्वा शराब ट्रक से बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओरवटेक के प्रयास में ट्रक डंपर से टकराकर पलट गया था। ट्रक पलटते ही शराब की बोतलें गिरकर टूट गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक जयवीर निवासी कुंडली जनपद सोनीपत और हेल्पर अनिल निवासी सिरसा जनपद सोनीपत को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

इसमें जयवीर की हालत गंभीर थी। पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रक से जो शराब बरामद हुई है वह कुल 3210.84 लीटर है। बरामद शराब सिर्फ हरियाणा में ही बिक्री के लिए थी, लेकिन इसे तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने हेल्पर और चालक से पूछतांछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed