{"_id":"aa47d603bb0f0b732bffba550c243fd2","slug":"police-will-guard-dip-in-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में आज लाखों लगाएंगे डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में आज लाखों लगाएंगे डुबकी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को महादेवी गंगा घाट
विज्ञापन
किनारे लाखों लोग डुबकी लगाएंगे। महापर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए
जिला प्रशासन मंगलवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा, ताकि मेला व
स्नान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था से भगदड़, अनहोनी या हादसे से बचा
जा सके।
ज्ञात हो कि कन्नौज में गंगा घाट पर स्नान करने के लिए इटावा, औरैया, जालौन, हरदोई, कानपुर देहात समेत आसपास कई जिलों के लोग स्नान करने को आते हैं। मंगलवार को शाम से ही स्नानार्थियों का आवागमन शुरू हो गया। तमाम लोगों ने तो घाट किनारे ही डेरा जमा लिया। वहीं साधू संतों की टोलियां भी अलग-अलग क्षेत्रों से घाट किनारे आने लगीं।
नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा के साथ कानूनगो अमित मिश्रा, लेखपाल दुर्गेश गुप्ता, विजयकांत शुक्ला, अनिल अवस्थी ने घाट किनारे लोगों के ठहरने, पेयजल आदि के इंतजाम कराए। लेखपालों की देखरेख में एक दर्जन गोताखोरों को बुलाया गया, जो बुधवार को गंगा किनारे पूरे दिन मुस्तैद रहेंगे, ताकि यदि कोई डूब रहा है, तो उसे फौरन बाहर निकालकर बचाया जा सके।
जल निगम की ओर से गंगा घाट के दूसरी ओर पेयजल के लिए आननफानन में तीन हैंडपंप लगवाए गए, ताकि स्नानार्थियों को पीने का पानी मिल सके। वहीं गंगा की जलधारा में बल्लियां गाड़कर झंडी लगाई गई एवं रस्सी बांधकर उस स्थान को घेरा गया है, जिसके अंदर लोग स्नान करेंगे, ताकि कोई गहरे पानी में न जाने पाए।
उधर, महादेवी घाट किनारे व आसपास लगे करीब 20 खंभों पर विद्युत बल्ब लगाकर उजाला किया गया। कुछ खंभों के खराब बल्ब तत्काल बदले गए। नगर पालिका के कर्मचारी राकेश अवस्थी के नेतृत्व में रामपाल, नाजिम, शालू, परवेज, रामवीर, आकाश, मुकेश, सतीश, विक्रम आदि ने गंगा के उत्तरी व दक्षिणी किनारे पर स्थित घाटों पर लाइटिंग का इंतजाम किया।
अस्थाई टावर का निर्माण करके उसमें हाईमास्क लाइटें लगाई गईं, ताकि घाट के किनारे पर्याप्त रोशनी रहे। नगर पालिका के जनरेटर को ट्राली पर लादकर ले जाने के बाद उसके जरिए गंगा घाटों को रात के वक्त दूधिया रोशनी से जगमगाया गया। उधर, पंचायत राज विभाग की ओर से मंगलवार को दिनभर गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया गया।
सड़क, फुटपाथ व घाट किनारे सफाई कर्मचारियों की टीम ने हर जगह झाड़ू लगाई। वहीं कर्मचारियों की एक टोली कूड़ा करकट इकट्ठा करके उसे दूर फेंकने के काम में जुटी रही। पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री लल्ला बाबू की अगुवाई में पिंटू, वृजेंद्र, अर्जुन, सूरज, संजय, राधाकृष्ण, गंगाराम, अवधेश आदि 25 सफाई कर्मचारियों को गंगा घाटों को चमकाने का जिम्मा सौंपा गया।
हरदोई-कन्नौज रोड व टीपूचंद्र शिवाला रोड किनारे भी सफाई करके कूड़े के ढेरों को फिंकवाया गया। वहीं मुख्य मार्ग समेत घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर दोपहर के वक्त चूना डालने का काम शुरू किया गया। अबकी कार्तिक पूर्णिमा पर महादेवी घाट पर पश्चिमी छोर पर बने टीपू चंद्र शिवाला मंदिर के ठीक बगल में स्थित घाट पर स्नान प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा ने बताया कि उक्त घाट पर गंगा कटान रोकने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। सीढ़ियों पर निर्माण सामग्री मौरंग व गिट्टी का ढेर लगा है। पुराने घाट पर अबकी स्नान संभव नहीं है। इसे देखते हुए आननफानन में इससे कुछ दूरी पर स्थित कच्चे घाट किनारे स्नान की व्यवस्था की गई है।